दिल्ली में प्रदूषण को लेकर CAQM का हरियाणा-पंजाब को सख्त निर्देश

feature-top

आगामी सर्दी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQAM) सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आयोग ने हरियाणा व पंजाब में प्रदूषण कम करने के एक्शन प्लान पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

जिसमें सीएक्यूएम ने सड़कों पर धूल, वाहनों के धुएं, थर्मल पावर प्लांटों से उत्सर्जन कम करने सहित सर्दी में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कारकों की रोकथाम के लिए निर्देश दिए।

साथ ही आयोग ने पराली के प्रबंधन पर ज्यादा जोर दिया और दोनों राज्यों को इस बार सर्दी में पराली जाने की घटनाओं को पूरी तरह खत्म करने का निर्देश दिया। पिछले वर्ष पंजाब में 30 नवंबर तक पराली जलाने की 10,909 व हरियाणा में 1406 घटनाएं सामने आई थीं।


feature-top