बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव

feature-top

केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित नव संकल्प महासभा में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे NDA का हिस्सा बने रहेंगे और पूरे राज्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर NDA प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा, "हम बिहार के विकास के संकल्प के साथ चुनाव लड़ेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA को मजबूती देंगे।"


feature-top