मैनपाट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: केवल विधायकों और सांसदों को मिला निमंत्रण

feature-top

भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से मैनपाट में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें केवल प्रदेश के वर्तमान विधायकों और सांसदों को आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण शिविर के लिए राज्य के 54 विधायकों और 10 सांसदों को निमंत्रण भेजा गया है।

पार्टी द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि निगम-मंडलों के अध्यक्षों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और संगठन से जुड़े अन्य नेताओं को शिविर में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे कई नेताओं में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

बताया जा रहा है कि कुछ पूर्व सांसद, विधायक और निगम-मंडल पदाधिकारी एक दिन पहले ही मैनपाट पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें शिविर में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। प्रशिक्षण शिविर में सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसंपर्क कौशल पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही यह भी बताया गया है कि आमंत्रित सांसदों और विधायकों को शिविर के दौरान मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।


feature-top