भाजपा का प्रशिक्षण शिविर : अंबिकापुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

feature-top

आज से छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो रहा है।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह ट्रेन द्वारा अंबिकापुर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक सुनील सोनी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर तीन दिन तक चलेगा।

इसका उद्देश्य पार्टी जनप्रतिनिधियों को नीति, संगठन और सुशासन के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यह शिविर ज्ञानवर्धन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।


feature-top
feature-top