बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मारा गया है।

मुठभेड़ बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई, जहाँ 04 जुलाई से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सोढ़ी कन्ना पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था और वह माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा का करीबी था।

वह कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा और बटालियन का प्रमुख स्नाइपर था।


feature-top