पुणे : व्यक्ति ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया

feature-top

पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से अस्थिर माने जा रहे 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को कथित तौर पर अपवित्र करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके के कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया, जिसने उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया और उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करी।


feature-top