त्रिपुरा : भाजपा गठबंधन में बढ़ रहा तनाव

feature-top

टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू के साथ बैठक की। इससे एक दिन पहले उनके सहयोगी ने कहा था कि पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन से समर्थन वापस लेने पर विचार कर रही है।

यह हाई-प्रोफाइल मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब के देबबर्मा से मिलने के कुछ घंटों बाद हुई, जिससे माणिक साहा के नेतृत्व वाली सरकार के भीतर दरार बढ़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।


feature-top