- Home
- टॉप न्यूज़
- मातृभाषा में ही होनी चाहिए शुरुआती शिक्षा : RSS
मातृभाषा में ही होनी चाहिए शुरुआती शिक्षा : RSS
08 Jul 2025
, by: Prakash
देश में चल रहे भाषा विवाद के बीच आरएसएस का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली में तीन दिन की भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, भारत की सभी भाषाएं राष्ट्र भाषाएं हैं, और संघ का मानना है कि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में होनी चाहिए।
महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हिंदी को लेकर चल रहे विवाद के बीच आरएसएस के इस बयान को अहम माना जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत भारत सरकार ने हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शामिल करने की बात कही थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
