- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द
बिलासपुर : रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा यार्ड में होने वाले आधुनिकीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के अंतर्गत 16 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक 24 दिनों का प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) कार्य किया जाएगा, जबकि 09 सितंबर को 11:00 बजे से 17:00 बजे तक 6 घंटे का पूर्ण ब्लॉक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 सितंबर को पोस्ट-एनआई कार्य किया जाएगा।
इस तकनीकी कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियों के संचालन पर असर पड़ेगा। इसमें कुछ गाड़ियाँ रद्द रहेंगी, कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है, कुछ गाड़ियाँ आंशिक रूप से रद्द रहेंगी तथा कई गाड़ियाँ निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी।
रद्द की गई गाड़ियाँ: 18109/18110 टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस टाटा एक्सप्रेस – 19 से 21 अगस्त, 24 अगस्त से 2 सितंबर और 5 से 10 सितंबर तक रद्द
17007 चर्लापल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस – 26 अगस्त से 9 सितंबर तक रद्द
17008 दरभंगा–चर्लापल्ली एक्सप्रेस – 29 अगस्त और 12 सितंबर को रद्द
17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस – 28 अगस्त को रद्द
17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस – 31 अगस्त को रद्द
07051/07052/07005/07006 चर्लापल्ली–रक्सौल एक्सप्रेस (विभिन्न तिथियों में) – 30 अगस्त, 1, 2 और 4 सितंबर को रद्द
12767/12768 नांदेड़–संतरगाछी एक्सप्रेस – 8 और 10 सितंबर को रद्द 13425/13426 मालदाटाउन–सूरत एक्सप्रेस – 6 और 8 सितंबर को रद्द
20822/20821 संतरगाछी–पुणे एक्सप्रेस – 6 और 8 सितंबर को रद्द
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ: 18477 उत्कल एक्सप्रेस (पुरी–योगनगरी ऋषिकेश) – 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त और 8 सितंबर को कटिक–ईब–झारसुगुड़ा रोड मार्ग से
18478 उत्कल एक्सप्रेस (योगनगरी ऋषिकेश–पुरी) – 26, 28, 30 अगस्त, 1, 8 और 9 सितंबर को ईब–झारसुगुड़ा रोड–कटिक मार्ग से
बीच में समाप्त/शॉर्ट टर्मिनेट की गई गाड़ियाँ: 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – 23, 25 अगस्त से 1, 8 और 9 सितंबर तक राउरकेला और दुर्ग के बीच रद्द 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस – 24, 26 अगस्त से 2, 9 और 10 सितंबर तक दुर्ग और राउरकेला के बीच रद्द
विलंब से रवाना होने वाली गाड़ियाँ:
22844 पटना–बिलासपुर एक्सप्रेस – 24 अगस्त को 3 घंटे विलंब से 12262 हावड़ा–छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस – 26 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को 5 घंटे विलंब से
12261 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस–हावड़ा एक्सप्रेस – 26, 28 अगस्त और 9 सितंबर को 6 घंटे विलंब से
12222 हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस – 28 और 30 अगस्त को 5 घंटे विलंब से
12812 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस – 30 अगस्त को 3 घंटे विलंब से
12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस – 30 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को 6 घंटे विलंब से
13426 सूरत–मालदाटाउन एक्सप्रेस – 1 सितंबर को 6 घंटे विलंब से
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
