यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी

feature-top

हरियाणा के हिसार में जासूसी के संदेह में गिरफ्तार यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

मामले में पुलिस द्वारा अब तक की गई पूछताछ और शुरुआती जांच में कई संवेदनशील बिंदु सामने आए हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए जांच एजेंसियां आगे की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।


feature-top