बीजापुर में नक्सली IED हमला, CRPF के दो जवान घायल

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए IED विस्फोट कर हमला किया। यह घटना आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुर्दोंडा इलाके में उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की टीम रोड ओपनिंग ड्यूटी (ROD) से वापस लौट रही थी।

घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पहले IED ब्लास्ट किया और इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में CRPF की 229वीं बटालियन के दो जवान घायल हो गए।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


feature-top