रायपुर : जिम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

feature-top

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित एक जिम में आज सुबह भीषण आग लग गई। ये घटना तेलीबांधा तालाब के सामने स्थित Gold’s Gym में घटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिम से धुंआ उठता देख वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


feature-top