छत्तीसगढ़ के IFS अधिकारी अरुण प्रसाद पी का इस्तीफा स्वीकृत

feature-top

छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण प्रसाद पी ने पिछले माह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे भारत सरकार ने अब स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसके साथ ही, राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया है।

अरुण प्रसाद ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा सौंपा था। राज्य सरकार ने इस्तीफा स्वीकार कर केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी थी, जिसे अब अंतिम रूप से मंजूरी मिल गई है।


feature-top