दलाई लामा उत्तराधिकार का मुद्दा भारत के साथ संबंधों में ‘कांटा’ : चीन

feature-top

नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने कहा है कि तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का उत्तराधिकार चीन-भारत संबंधों में एक काँटा है। भारत के विदेश मंत्री 2020 में हुई घातक सीमा झड़पों के बाद पहली बार चीन की यात्रा पर जा रहे हैं।

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 14-15 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन का दौरा करेंगे। एससीओ सम्मेलन से इतर उनके अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद है।


feature-top