भारत ने कनाडा में रथ यात्रा में व्यवधान की निंदा करी

feature-top

भारत ने कनाडा के टोरंटो में रथ यात्रा में बाधा डालने की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को जवाबदेह ठहराने के लिए इस मामले को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष गंभीरता से उठाया गया है।

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय समुदाय और इस्कॉन टोरंटो द्वारा आयोजित इस जुलूस पर अंडे फेंके गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को "घृणित कृत्य" और दोषियों को "शरारती तत्व" बताया।


feature-top