गुजरात कोर्ट ने आप विधायक वसावा की जमानत याचिका खारिज करी

feature-top

गुजरात के नर्मदा जिले की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.वी. हिरपारा ने अभियोजन पक्ष की इस दलील पर विचार करने के बाद वसावा की याचिका खारिज कर दी कि 2014 से अब तक उन पर 18 अपराधों में मामला दर्ज किया गया है और यदि उन्हें जमानत पर रिहा किया गया तो वह एक विधायक के रूप में अपने प्रभाव का इस्तेमाल गवाहों को धमकाने और मामले को नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकते हैं।


feature-top