दुर्ग के होटल कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दुर्ग स्थित होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के ठिकानों पर दबिश दी। जांच एजेंसी की टीम सुबह करीब 6 बजे तीन इनोवा गाड़ियों में दीपक नगर स्थित आवास पर पहुंची।

टीम में सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे, जिनकी तैनाती सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र की गई थी। संबंधित कारोबारी समूह के नाम पर कई अलग-अलग फर्में संचालित की जा रही हैं।

इन फर्मों के माध्यम से संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच ईडी कर रही है।


feature-top