ओडिशा : आत्मदाह से हुई मौत पर विपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा

feature-top

ओडिशा में विपक्ष ने एक कॉलेज छात्रा की मौत के बाद राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। छात्रा ने एक संकाय सदस्य द्वारा यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगा ली थी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस भयावह मामले में घटनाक्रम से पता चलता है कि यह "संस्थागत विश्वासघात से कम नहीं - एक सुनियोजित अन्याय" है।

वही, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि 22 वर्षीय छात्रा की मौत "भाजपा व्यवस्था द्वारा हत्या" है। कांग्रेस और सात अन्य दलों ने बालासोर की घटना के विरोध में गुरुवार को ओडिशा बंद का आह्वान किया है।


feature-top