बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को इमारत को उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला। बम निरोधक दस्ता और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मुंबई पुलिस के अनुसार, बीएसई को धमकी भरा ईमेल 'कॉमरेड पिनाराई विजयन' नाम की आईडी से मिला था।

धमकी भरे ईमेल में कथित तौर पर धमकी दी गई थी कि "बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की टावर बिल्डिंग में 4 आरडीएक्स आईईडी बम रखे गए हैं और दोपहर 3 बजे फटेंगे।"


feature-top