- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : विधानसभा में उठा बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : विधानसभा में उठा बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला
विधानसभा में आज ध्यानाकर्षण सूचना में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमजीत सिंह और भावना बाेहरा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाया. अजय चंद्राकर ने कहा, करीब 5 हजार घुसपैठिए छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं.
आधार, राशन, पासपोर्ट बनाकर सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं. सरकारी सिस्टम में इनके मदद करने वाले मौजूद हैं. उन्होंने डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की. धरमजीत सिंह ने रोहिंग्या मुसलमान को भी चिन्हांकित करने की मांग रखी.
भावना बोहरा ने शिकायत के आधार पर जांच करने का मामला उठाया. उन्होंने कहा, दस्तावेजी आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की जांच हो. विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कई जिलों में एफआईआर कर कार्रवाई की गई है. टोल फ्री नंबर जारी कर जनभगिता शामिल कर रहे.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
