छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : जल जीवन मिशन पर हंगामा, विधायक आपस में भिड़े

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन था। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जल जीवन मिशन के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया, जिस पर सदन में तीखी बहस छिड़ गई। इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस और तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित होने लगी। सदन में बढ़ते विवाद और मर्यादा के उल्लंघन को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, "पक्ष और विपक्ष दोनों को आसंदी की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

प्रश्नकाल के दौरान हंगामा करना उचित नहीं है। पूरा देश छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखता है, इसलिए सदस्यों को आपस में नहीं, बल्कि आसंदी की ओर देखकर ही बात करनी चाहिए। सभी सदस्यों को सदन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।"


feature-top