कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों में QR कोड मामले को लेकर SC सख्त

feature-top

कांवड़ यात्रा मार्ग पर बनी दुकानों में क्यूआर कोड लगाने और दुकान मालिकों की पहचान उजागर करने के मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

इस मामले में कोर्ट ने यूपी और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी किया है और दोनों राज्यों की सरकार से 22 जुलाई तक जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने शिक्षाविद् अपूर्वानंद झा एवं अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया है।


feature-top