तेंदूपत्ता बोनस घोटाला: 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में 4500 पन्नों का चालान प्रस्तुत

feature-top

तेंदूपत्ता बोनस घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस बहुचर्चित मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय, दंतेवाड़ा में लगभग 4500 पृष्ठों का विस्तृत चालान पेश किया है।

EOW की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर, तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित 11 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें चार वनकर्मी तथा सात प्रबंधक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।


feature-top