कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह ने उठाये सवाल

feature-top

कांग्रेस सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल मच गया है। उन्होंने दो फोटो शेयर कीं, एक में कांवड़ यात्रा से रोड जाम और दूसरे में लोग नमाज पढ़ते हुए दिख रहे हैं।

उन्होंने सवाल करते हुए इस पोस्ट का कैप्शन लिखा, "एक देश, दो कानून?" उन्होंने धार्मिक जुलूसों और कथित प्रशासनिक पक्षपात पर सवाल उठाया। इस पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है।

एमपी के मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला करते हुए दिग्विजय सिंह पर बार-बार सनातन धर्म को निशाना बनाने और हिंदू परंपराओं का अनादर करने का आरोप लगाया।


feature-top