- Home
- टॉप न्यूज़
- व्यापम परीक्षा में नकल मामला : कांग्रेस ने गठित की 10 सदस्यीय जांच समिति
व्यापम परीक्षा में नकल मामला : कांग्रेस ने गठित की 10 सदस्यीय जांच समिति
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। परीक्षा के दौरान सामने आए हाईटेक नकल प्रकरण ने न केवल परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि लाखों परीक्षार्थियों की मेहनत पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
समिति का संयोजक पूर्व संसदीय सचिव यू.डी. मिंज को बनाया गया है। समिति में शामिल अन्य सदस्यों में पूर्व विधायक विनय भगत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की महामंत्री आरती सिंह, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव, नगर पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष विनयशील, एनएसयूआई उपाध्यक्ष अमित शर्मा, हिमांशु जायसवाल, एनएसयूआई महासचिव विकास सिंह ठाकुर तथा एनएसयूआई प्रदेश सचिव मयंक सिंह गौतम का नाम शामिल है।
यह समिति परीक्षा में संलिप्त छात्रों, उनके परिजनों और संबंधित पक्षों से बातचीत कर वस्तुस्थिति की पड़ताल करेगी तथा अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
