2029 तक हम विपक्ष में आएंगे नहीं : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

feature-top

महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) की एकजुटता के बाद राज्य की राजनीति रोज नए मोड़ लेती दिख रही है।

ताजा मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में विपक्षी नेता उद्धव ठाकरे को हंसते हुए साथ आने का खुला ऑफर दे दिया।

नेता विपक्ष और उद्धव ठाकरे गुट वाले शिवसेना के नेता अम्बादास दानवे की विदाई के मौके पर सदन को संबोधित करते हुए और मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने मराठी में कहा, “देखिए उद्धव जी...

2029 तक तो हमारा वहां (विपक्ष में) आने का स्कोप नहीं है लेकिन आपको इधर आना है तो विचार कीजिए। यह आप पर निर्भर है।”


feature-top