छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : प्रश्नकाल बाधित, स्पीकर ने जताई नाराज़गी

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद संकट को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा की गई लगातार नारेबाजी के चलते प्रश्नकाल बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रित न होते देख स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने प्रश्नकाल को बीच में ही स्थगित कर दिया।

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने विपक्षी सदस्यों के व्यवहार पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि उनका आचरण असंसदीय था। उन्होंने कहा कि बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद विपक्षी सदस्य पिछले 25 वर्षों से चली आ रही संसदीय परंपरा को तोड़ने पर आमादा रहे।

स्पीकर ने आगे कहा, "यह केवल सदन की कार्यवाही का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित संसदीय परंपराओं का नुकसान है। पूरा देश छत्तीसगढ़ की ओर देखता है, कि हम क्या मापदंड स्थापित करते हैं और अब उन्हीं मापदंडों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मेरे निरंतर आग्रह के बावजूद विपक्षी सदस्य समझने को तैयार नहीं हैं।"


feature-top