असम: पुलिस की गोलीबारी में 1 की मौत, 2 घायल

feature-top

असम के ग्वालपाड़ा ज़िले में बेदखल किए गए बाशिंदों के साथ झड़प के दौरान पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस और वन विभाग के 15 अधिकारी भी घायल हुए हैं।

राज्य सरकार द्वारा 8 से 12 जुलाई के बीच ग्वालपाड़ा और धुबरी जिलों में बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान चलाया गया, जिसके दौरान वन और सरकारी भूमि पर कथित अवैध मकानों को ध्वस्त भी कर दिया गया था।


feature-top