- Home
- DPR Chhattisgarh
- देश के सबसे स्वच्छ शहरों में बिल्हा, बिलासपुर और कुम्हारी को मिला शीर्ष स्थान
देश के सबसे स्वच्छ शहरों में बिल्हा, बिलासपुर और कुम्हारी को मिला शीर्ष स्थान
नई दिल्ली में आज आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार से कम आबादी की श्रेणी में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
बिलासपुर को तीन लाख से दस लाख आबादी की श्रेणी में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। वहीं कुम्हारी, 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या श्रेणी में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बना है।
यह गौरवमयी उपलब्धि केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में घोषित की गई, जिसमें भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी पुरस्कृत नगरीय निकायों को हार्दिक बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विजेता नगर निकायों के महापौरों एवं अध्यक्षों के साथ समारोह में सम्मिलित हुए और पुरस्कार ग्रहण किए। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल एवं राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
