- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीन अहम विधेयक ध्वनिमत से पारित
छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीन अहम विधेयक ध्वनिमत से पारित
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज सदन में तीन महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से पारित किए गए।
इनमें छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना विधेयक, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025, तथा छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार (संशोधन) विधेयक शामिल हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया, जिसे चर्चा के उपरांत पारित कर दिया गया। यह विधेयक राज्य में निजी क्षेत्र द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया है।
वहीं, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 तथा छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार (संशोधन) विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया।
इन दोनों विधेयकों का उद्देश्य राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना तथा नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा प्रदान करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाना है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
