एयर इंडिया दुर्घटना की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

feature-top

बीते महीने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया की भीषण विमान दुर्घटना में 260 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब इस हादसे की जांच से जुड़े प्रारंभिक विश्लेषण में एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार विमान के ब्लैक बॉक्स से प्राप्त कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में टेकऑफ के तुरंत बाद का एक बेहद महत्वपूर्ण क्षण दर्ज हुआ है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि उड़ान के शुरुआती क्षणों में ही दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति जानबूझकर बंद की गई थी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट होता है कि कैप्टन ने स्वयं वे स्विच बंद किए, जो विमान के दोनों इंजनों में फ्यूल के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं। स्विच बंद होते ही दोनों इंजन अचानक बंद हो गए, जिससे विमान ने नियंत्रण खो दिया और कुछ ही क्षणों में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


feature-top