- Home
- टॉप न्यूज़
- अगला प्रधानमंत्री दलित नेता को बनाएं : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
अगला प्रधानमंत्री दलित नेता को बनाएं : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ी राजनीतिक चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही 75 वर्ष के हो रहे हैं, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए संकेतों के आधार पर, भाजपा को अब किसी दलित नेता को अगला प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए एक पोस्ट में सिद्धारमैया ने लिखा "आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत पहले ही 75 वर्षीय नरेंद्र मोदी के राजनीतिक संन्यास का संकेत दे चुके हैं।
भाजपा के लिए यह एक दलित को अगला प्रधानमंत्री बनाने का सुनहरा मौका है। इस पहल की शुरुआत आप खुद करें। दूसरों को उपदेश देने के बजाय, आप किसी दलित नेता को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में क्यों नहीं पेश करते?" उन्होंने उदाहरण के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ दलित नेताओं गोविंद करजोल और चलवडी नारायणस्वामी के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि भाजपा इन नेताओं में से किसी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है, तो वह स्वयं सबसे पहले उन्हें बधाई देंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
