- Home
- टॉप न्यूज़
- सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर विभाग के अपर आयुक्त कपिल राज ने दिया इस्तीफा
सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर विभाग के अपर आयुक्त कपिल राज ने दिया इस्तीफा
देश के प्रमुख भ्रष्टाचार मामलों का भंडाफोड़ करने वाले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के पूर्व अपर निदेशक और भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कपिल राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिसकी अधिसूचना केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा 17 जुलाई को जारी कर दी गई। उनका कार्यकाल कई चर्चित घोटालों के पर्दाफाश के लिए जाना जाता है।
दिल्ली शराब घोटाले में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई थी। जांच के दौरान तत्कालीन मंत्री सहित कई अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हुई, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया।
झारखंड में उनकी अगुवाई में मनरेगा घोटाला, साहिबगंज में 1250 करोड़ का अवैध पत्थर खनन, जमीन घोटाला और टेंडर आवंटन में कमीशन घोटाला जैसे कई बड़े आर्थिक अपराधों का भंडाफोड़ हुआ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
