- Home
- टॉप न्यूज़
- महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में भाजपा और एनसीपी विधायकों के बीच झड़प
महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में भाजपा और एनसीपी विधायकों के बीच झड़प
18 Jul 2025
, by: Prakash
महाराष्ट्र विधानसभा परिसर आज उस वक्त हंगामे का केंद्र बन गया, जब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी - शरद पवार गुट) के विधायकों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के नेताओं के बीच धक्कामुक्की, हाथापाई और अभद्र व्यवहार देखने को मिला।
पूरे घटनाक्रम को मीडिया के कैमरों ने रिकॉर्ड किया, जिससे तस्वीरें और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।
भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के बीच पिछले कुछ समय से मतभेद चल रहे थे, जो अब खुले संघर्ष में तब्दील हो गए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
