मोदी के बिना बीजेपी 150 सीट भी नहीं जीत पाएगी : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

feature-top

बीजेपी नेता और लोकसभा क्षेत्र से सांसद निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले 15-20 सालों तक देश की राजनीति में मोदी ही छाए रहेंगे।

निशिकांत दुबे ने साफ शब्दों में कहा, आज मोदी जी की जरूरत नहीं है, आज बीजेपी को मोदी जी की जरूरत है। पॉलिटिकल पार्टियाँ अक्सर पर्सनालिटी कल्ट के आधार पर चलती हैं, चाहे आप सहमत हों या असहमत। मोदी के बिना बीजेपी 150 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

जब उनसे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट की बात कही थी, तो दुबे ने कहा कि फिलहाल मोदी जी पर यह नियम लागू नहीं होता।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में हो रही देरी पर भी निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "नहीं, नहीं... समस्याएं बहुत थीं। इस पर जब यह पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) किसी अन्य नाम का समर्थन कर रहा है, तो दुबे ने सीधे इनकार किया।


feature-top