अप्रैल से जून के बीच हत्या के मामलों में इजाफा, बरसात के बाद आती है गिरावट : बिहार एडीजी कुंदन कृष्णन

feature-top

बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) कुंदन कृष्णन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य में बढ़ती हत्या की घटनाओं पर अहम टिप्पणी की।

उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड दर्शाता है कि अप्रैल, मई और जून के महीनों में हत्या के मामलों में वृद्धि देखी जाती है।

एडीजी ने कहा, "जब तक बरसात नहीं होती, तब तक इस तरह की घटनाओं का सिलसिला चलता रहता है।

बरसात के बाद किसान समुदाय के लोग कृषि कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं, जिससे आपराधिक गतिविधियों में स्वाभाविक रूप से कमी आती है।


feature-top