पृथ्वी-2 और अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण

feature-top

भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित 2 कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों- पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने दोनों के सफल लॉन्च की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा किया।

ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया गया।

इन परीक्षणों में सभी संचालनात्मक और तकनीकी मापदंडों की पुष्टि हुई। ये परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC) के तत्वावधान में किए गए।


feature-top