ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को राहत नहीं

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने ज़मीन के बदले नौकरी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ निचली अदालती कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

वही न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय से केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने का अनुरोध किया। हालाँकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यादव को निचली अदालत में पेश होने से भी छूट दे दी।


feature-top