बिहार : प्रधानमंत्री मोदी ने चार अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

अमृत भारत ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) और नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी और दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा और लखनऊ (गोमती नगर), तथा भागलपुर होते हुए मालदा टाउन और लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने गृह प्रवेश समारोह के दौरान 12,000 लाभार्थियों को चाबियाँ भी सौंपीं और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 40,000 लाभार्थियों को 160 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करी।


feature-top