छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : कांग्रेस ने उठाया हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई का मुद्दा

feature-top

विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शून्यकाल में नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस विधायकों ने हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाते हुए स्थगन पर चर्चा कराने की मांग की।

स्पीकर डॉ. रमन सिंह के विपक्ष के स्थगन को अस्वीकार करने पर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई।


feature-top