सिद्धारमैया की हुई 'मृत्यु' ऐसा किया मेटा ने अनुवाद

feature-top

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कन्नड़ में एक पोस्ट किया जिसमें सिद्धारमैया द्वारा बी सरोजा देवी को श्रद्धांजलि देने की बात कही गई थी। मेटा ने इसका अनुवाद इस प्रकार किया, "मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कल निधन हो गया। बहुभाषी स्टार, वरिष्ठ अभिनेत्री बी सरोजा देवी के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।"

मार्क ज़करबर्ग द्वारा संचालित सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने कन्नड़ भाषा के गलत अनुवाद के लिए माफ़ी मांगी है और दावा किया है कि उसने इस समस्या को ठीक कर लिया है। मेटा की यह माफ़ी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित अपने प्लेटफॉर्म पर कन्नड़ सामग्री के गलत ऑटो-अनुवाद पर चिंता जताए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

सिद्धारमैया ने पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे मेटा प्लेटफॉर्म पर कन्नड़ सामग्री के गलत अनुवाद पर गंभीर चिंता जताई थी और कहा था कि इससे तथ्यों का विरूपण हो रहा है जो उपयोगकर्ताओं को गुमराह कर रहा है।


feature-top