चैतन्य बघेल को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। ईडी की टीम अब रायपुर स्थित अपने कार्यालय में चैतन्य से गहन पूछताछ करेगी।

पूछताछ के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कथित धन शोधन से संबंधित जानकारियाँ खंगाली जाएंगी।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर आपात बैठक के लिए पहुंचे हैं।


feature-top