दिल्ली में 'जंगल राज', AAP का आरोप

feature-top

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है। आप ने बच्चों की सुरक्षा में विफलता का आरोप लगाया है। 45 से ज़्यादा स्कूलों को धमकियाँ मिलने से दहशत फैल गई। आप नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने भाजपा सरकार की निंदा की है। पुलिस ने धमकियों के बाद स्कूलों को खाली कराया और तलाशी ली। आप ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की माँग की है।


feature-top