छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ED दफ्तर के बाहर हंगामा

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया गया है।

ईडी की टीम भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारा, जिसके बाद चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी भी देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


feature-top