- Home
- टॉप न्यूज़
- अमृतसर : स्वर्ण मंदिर के पास ऊंची इमारतों पर स्थानीय निकाय हुआ सख्त
अमृतसर : स्वर्ण मंदिर के पास ऊंची इमारतों पर स्थानीय निकाय हुआ सख्त
अमृतसर स्थित दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) के आसपास बन रही ऊंची इमारतों को लेकर स्थानीय निकाय विभाग ने गहरी चिंता जताई है।
विभाग का कहना है कि ये निर्माण कार्य न केवल स्वर्ण मंदिर की दृश्य छवि को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि इसकी आध्यात्मिक गरिमा और स्थापत्य महत्व पर भी आंच डाल सकते हैं।
स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर स्वर्ण मंदिर के आसपास बन रही ऊंची इमारतों पर आपत्ति दर्ज कराई है। पत्र में कहा गया है कि यह ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखता है।
दूर से इसकी झलक श्रद्धालुओं के मन को छू जाती है, लेकिन ऊंची इमारतें इसकी दृश्यता और सौंदर्य को बाधित कर रही हैं। विभाग ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को निर्माण कार्यों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं।
खास तौर पर मंदिर के आसपास नए निर्माण की ऊंचाई को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, ताकि भविष्य में दरबार साहिब की गरिमा को कोई क्षति न पहुंचे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
