त्रिपुरा : विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा जरूरी- मुख्यमंत्री माणिक साहा

feature-top

त्रिपुरा सरकार राज्य में बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने संकेत दिए हैं कि सरकार जल्द ही सभी सामाजिक विवाहों के लिए प्री-मैरिज रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर सकती है।

मुख्यमंत्री साहा ने पश्चिम त्रिपुरा के गांधीग्राम में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, सरकार बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामाजिक विवाहों में रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

इसके लिए कानूनी पहलुओं पर मंथन जारी है। साथ ही, विवाह से पहले जन्म प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य करने का भी प्रस्ताव है।


feature-top