- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : व्यापम द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में लगाए जाएंगे जैमर
बिलासपुर : व्यापम द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में लगाए जाएंगे जैमर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए नए सिरे से दिशा निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश आगामी 20 जुलाई को होने वाले सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा से लागू होंगे।
व्यापम द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में विज्ञान महाविद्यालय सरकंडा में परीक्षा के नए नियमों की जानकारी देने केंद्राध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
जहां अपर कलेक्टर श्री एस एस दुबे और व्यापम के नोडल अधिकारी श्री अरुण कुमार खलखो ने व्यापम द्वारा जारी नए नियमों की जानकारी देते हुए केंद्रों में नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। इस बार व्यापम द्वारा सभी परीक्षा कक्ष में जैमर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि परीक्षा में नकल की किसी भी तरह की संभावना को रोका जा सके।
व्यापम के निर्देशों के अनुसार कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 20 जुलाई को होने वाली सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो सकें। इसटी बार इन इंतजामों में जैमर की व्यवस्था भी शामिल है, जो परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग रोकने में मदद करेगा।
इससे परीक्षार्थी नकल या अन्य अनियमितताओं में शामिल नहीं हो पायेंगे। व्यापम द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन के लिए केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण सत्र विज्ञान महाविद्यालय सरकंडा में आयोजित किया गया। जहां निर्देशों के विषय में नोडल अधिकारी श्री अरुण कुमार खलखो ने बताया कि परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पहले परीक्षार्थियों के हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से तथा मैनुअल पैट डाउन (हाथों से तलाशी) फ्रिसकिंग की जाएगी।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में एक पुरुष और एक महिला पुलिस कर्मी यह कार्य करेंगे। महिला परीक्षार्थियों की फ्रिसकिंग का कार्य महिला पुलिस कर्मी से ही कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने के बाद पुलिस कर्मी में से एक-एक पुलिस कर्मी बारी-बारी से परीक्षा केन्द्र के परिसर एवं परीक्षा केन्द्र के बाहर का निरीक्षण करते रहेंगे ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके।
उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि है कि वे सभी नियमों को भली भांति समझ लें,ताकि केंद्र में उन्हें कोई समस्या न हो। प्रशिक्षण सत्र को अपर कलेक्टर श्री एसएस दुबे ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि व्यापम द्वारा परीक्षार्थीयों को परीक्षा शुरू होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व केन्द्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए है ताकि उनका फ्रिसकिंग और सत्यापन किया जा सके। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट के पहले परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपडे पहनकर परीक्षा केंद्र में आने के निर्देश दिये गये है जिसका पालन अवश्य करायें। साथ ही फुटवियर के रूप में चप्पल पहने। उन्होंने परीक्षार्थियों के कान और बालों का भलीभांति निरीक्षण करने कहा।
निर्देश के अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के पहले आधा घंटा में व समाप्ति के आखिरी आधे घंटे में परीक्षा केन्द्र से बाहर न जाए। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना मना है जिसका पालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे उन्होंने कहा कि निर्देशों के पालन में किसी भी तरह की चूक न होने पाए। इस अवसर पर व्यापम के समन्वय विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रवीण पांडे और सहायक समन्वयक प्रोफेसर श्री के पी तिवारी ने भी केंद्राध्यक्षों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई को जिले के 17 केंद्रों में सिविल और विद्युत सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा होगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
