बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार हुआ बंद

feature-top

विदेशी फंड के बाहर जाने और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 501.51 अंक या 0.61 प्रतिशत टूटकर 81,757.73 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 651.11 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 81,608.13 के निचले स्तर पर भी पहुंचा।

इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 143.05 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 24,968.40 पर बंद हुआ।


feature-top