उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ीं

feature-top

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की कानूनी परेशानियां और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी दीप्ति रावत, और तीन अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

ईडी ने यह आरोप पत्र देहरादून स्थित विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में दाखिल किया।

इस चार्जशीट में बीरेंद्र सिंह कंडारी, लक्ष्मी राणा और पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के नाम भी शामिल हैं।


feature-top