मुंबई के महत्व को लेकर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला

feature-top

महाराष्ट्र में मराठी भाषा और मुंबई की पहचान को लेकर जारी बहस के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

ठाकरे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुंबई के महत्व को धीरे-धीरे कम करने की कोशिश कर रही है। मीडिया से बातचीत करते हुए ठाकरे ने कहा हम विभाजन की भाषा नहीं बोल रहे हैं, लेकिन यह सच्चाई है कि मुंबई से उद्योगों और व्यापारिक संस्थानों को गुजरात स्थानांतरित किया जा रहा है।

यहां की फिल्म इंडस्ट्री को भी बाहर ले जाने की बातें हो रही हैं।

उद्धव ठाकरे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि अगर किसी ने भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोशिश की, तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे... बल्कि उसके टुकड़े कर देंगे। ठाकरे ने आगे कहा कि मुंबई देश की वित्तीय राजधानी रही है और आगे भी रहेगी।


feature-top